IPL-2022 का शेड्यूल जारी, 26 मार्च से होगा आगाज 10 टीम 2 ग्रुप में बांटी यहाँ देखे- पूरी जानकारी: – आईपीएल मेगा ऑक्शन समाप्ति के बाद से क्रिकेट प्रेमियों के लिए मार्च – अप्रैल – मई के महीने रोमांचक होने वाले है | क्योकि इस बार आईपीएल 2022 का पूरा 15वा संस्करण भारत देश में ही खेला जायेगा – जिसका पहला मैच २६ मार्च को खेला जायेगा | इस बार आईपीएल 2022 में 2 नई टीम (Gujarat Titans & Lucknow Supergiants) के साथ इस बार कुल 10 टीमें भाग ले रहीं हैं|

क्रिकेट प्रेमी लगातार असमंजस में थे के इस बार आईपीएल कहाँ खेला जायेगा और इसका आगाज कब से होगा | आईपीएल मेगा ऑक्शन का शेड्यूल लगभग पक्का हो चुका है| IPL-2022 का शेड्यूल जारी, 26 मार्च से होगा आगाज 10 टीम 2 ग्रुप में बांटी यहाँ देखे- पूरी जानकारी
IPL-2022 का शेड्यूल जारी, 26 मार्च से होगा आगाज
आईपीएल मेगा ऑक्शन खासा सफल रहा था| जहां कई प्लेयर्स को मोटी रकम देकर फ्रेंचाइजियों ने अपने साथ जोड़ा था. अब सभी की निगाहें आईपीएल 2022 पर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टी20 लीग के मुकाबले 26 मार्च से शुरू हो सकते हैं और फाइनल मैच 29 मई को खेला जा सकता है. ज्यादातर मुकाबले मुंबई के वानखेड़े मैदान में होने की उम्मीद है. इसी के साथ पुणे में भी मैच हो सकते हैं.
ग्रुप ए & ग्रुप बी अनुसार टीम के नाम
ग्रुप ए | ग्रुप बी |
मुंबई | चेन्नई |
केकेआर | हैदराबाद |
दिल्ली | गुजरात |
राजस्थान | पंजाब |
लखनऊ | बैंगलोर |
मुंबई और पुणे में लीग राउंड के मैच, प्लेऑफ पर फैसला नहीं
वर्चुअल रूप से आयोजित बैठक में गवर्निंग काउंसिल ने इस बात पर मुहर लगाई है कि आईपीएल के लीग राउंड का आयोजन महाराष्ट्र में होगा। मुंबई में 55 और पुणे में 15 मैच होंगे। लीग के सभी मैच चार स्टेडियमों में खेले जाएंगे। वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20-20 मैच, ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15 मैच और पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 15 मैच खेले जाएंगे। प्लेऑफ मैच अहमदाबाद में आयोजित हो सकते हैं, लेकिन इसे लेकर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
IPL 2022 Related Article
All Team Player Name List with Price | Check here |
IPL 2022 Time Table All Match Date | Download PDF |
आईपीएल २०२२ नीलामी प्राइस लिस्ट | Check here |
कैसा होगा आईपीएल 2022 का फॉर्मेट?
इस बार 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा जाएगा। ग्रुप-ए में 5 और और ग्रुप-बी में 5 टीमें होंगी। प्रत्येक टीम को ग्रुप राउंड में कम से कम 14 मैच खेलने होंगे। अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेलने का अवसर मिलेगा। दूसरे ग्रुप की किसी एक टीम के खिलाफ 2 मैच खेलने होंगे। इसके बाद दूसरे ग्रुप की बाकी बची चार टीमों के खिलाफ 1-1 मैच खेलने होंगे।
आईपीएल का यह पूरा संस्करण भारत में ही खेला जायेगा – आईपीएल आयोजन स्थल
यह पहली बार है जब BCCI ने फ्रेंचाइजियों को स्पष्ट रूप से कहा है कि आईपीएल का आयोजन इस बार विदेश में नहीं होगा। पहले यह कहा जा रहा था कि विकल्प के तौर पर दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को तैयार रखा जाएगा, लेकिन बोर्ड अब किसी भी हालत में टूर्नामेंट का आयोजन भारत में ही कराना चाहता है। जल्द ही पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा।
BCCI ने अभ्यास के लिए 4 मैदान चुने हैं। इस पर गवर्निंग काउंसिल काफी समय से विचार कर रहा था। टीमें मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के बीकेसी मैदान, दक्षिण मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम, नवी मुंबई के डीवाई पाटिल मैदान और कांदिवली या ठाणे में एमसीए ग्राउंड में अभ्यास कर सकती हैं। इसके लिए सभी टीमों को निश्चित समय दिए जाएंगे।
आईपीएल 2022 कब से शुरू होगा और इसका फाइनल मैच कब खेला जायेगा
BCCI ने IPL के आगामी सीजन का Schedule जारी कर दिया है. टूर्नामेंट का पहला मैच 26 मार्च को खेला जायेगा जब की फाइनल मैच का आयोजन 29 मई को होगा| इस बार पूरा टूर्नामेंट मुंबई & पुणे के 4 स्टेडियमों में खेला जाएगा| वहीं, सभी 10 टीमों को अलग-अलग 2 ग्रुप में बांटा गया है